चचेरे दादा के दाह संस्कार में डूबने से युवक की मौत

Published at :06 Apr 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
चचेरे दादा के दाह संस्कार में डूबने से युवक की मौत

नगर पंचायत मीरगंज के लिवरी नदी में डूबने से युवक की गयी जान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धमदाहा (पूर्णिया) . नगर पंचायत मीरगंज के लिवरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा वार्ड नं 23 नगर पंचायत धमदाहा के स्व बेचन मंडल के 30 वर्षीय पुत्र कंतलाल मंडल के रूप हुई है. बताया गया कि चचेरा दादा के अंतिम संस्कार करने के दौरान मीरगंज के लिवरी नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि अपने ही बगल के चचेरा दादा का शुक्रवार को करीब 3:00 बजे अंतिम संस्कार करने के दौरान लिवरी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से मौत हो गयी. वहीं कंतलाल को डूबते देख स्थानीय लोगों ने काफी बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ आता-पता नहीं चल सका. इसके बाद मीरगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से लिवरी नदी से शव को निकाला. बताया गया कि मृतक को एक लड़की और दो लड़का है. वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की भी कुछ दिन पहले डूबने से ही मौत हुई थी. मृतक दो भाई ही था. मीरगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola