एनएसएस से बनता है अनुशासित व समाजोन्मुख छात्र : प्रो. देवराज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एनएसएस से बनता है अनुशासित व समाजोन्मुख छात्र : प्रो. देवराज

कार्यक्रम के दौरान राजदीप शर्मा, वैष्णवी कुमारी और आकांक्षा कुमारी को वर्ष 2025 का उत्कृष्ट

विज्ञापन

मुंगेर ——————— जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्विज का आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम का थीम था स्वच्छता ही सेवा. जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. मुख्य अतिथि एनएसएस के पूर्व कॉडिनेटर डॉ रोहित कुमार थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो देवराज सुमन ने की. उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व को संवारने और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम है. कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन एनएसएस पीओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम के दौरान राजदीप शर्मा, वैष्णवी कुमारी और आकांक्षा कुमारी को वर्ष 2025 का उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरस्कार प्रदान किया गया. एनएसएस पीओ ने बताया कि स्वच्छता विषय पर आधारित क्विज का आयोजन भी किया गया. जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रो. बीसी पांडेय, प्रो अमर कुमार, प्रो शाहिद रज़ा जमाल, डॉ कलाल बाखला, डॉ शिव कुमार मंडल, डॉ जयंत कुमार, डॉ मांडवी कुमारी, डॉ राजा कुमार, डॉ सागर सरकार, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ सबीहा नसरीन, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ ज़िसान अहमद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola