महादलित टोले में नल जल की पानी नहीं पहुंचने से महिलाओं ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
महादलित टोले में नल जल की पानी नहीं पहुंचने से महिलाओं ने किया हंगामा

महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के महादलित टोले में नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से दर्जनों परिवारों के बीच पेयजल की समस्याएं बनी हुई है.

विज्ञापन

महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के महादलित टोले में नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से दर्जनों परिवारों के बीच पेयजल की समस्याएं बनी हुई है. इसकी शिकायत किये जाने के बावजूद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है. जिससे नाराज महिलाओं में स्थानीय प्रतिनिधि तथा पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के वार्ड संख्या 11 में स्थित महादलित रविदास टोला में बीते कई वर्षों से नल जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद है. जिस कारण दर्जनों परिवारों के लोग दूसरे के चापाकल से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं. पानी की समस्या से जूझ रही महिला सुशीला देवी, कांति देवी, शोभा कुमारी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है. वही आशा देवी, राजकुमारी देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी ने बताया कि नल जल योजना का पाइप कई जगहों पर फट गया जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है. हमलोग दूसरे के चापाकल से पानी लाने जाते हैं, जिसके कारण बहुत परेशानी होती है. चापाकल नहीं होने के कारण हमलोग नल जल पर आश्रित थे लेकिन सरकार की यह योजना सिर्फ कागज पर ही दिखाई दे रही है. महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से अविलंब नल जल योजना से पानी की नियमित सप्लाई देने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola