Seraikela Kharsawan News : संस्था से जुड़ महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : संस्था से जुड़ महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

राजनगर प्रखंड के बाघरायसाई में बुधवार को सहयोगी महिला समिति का 38वां स्थापना दिवस पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

राजनगर.

राजनगर प्रखंड के बाघरायसाई में बुधवार को सहयोगी महिला समिति का 38वां स्थापना दिवस पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ हुई. मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि सहयोगी महिला समिति ने अपने 38 वर्षों के सफर में समाजहित और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं. उन्होंने कहा कि यह संस्था केवल सामाजिक सरोकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है.

पद्मश्री चामी मुर्मू ने भावुक होते हुए कहा कि आज संस्था से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्वरोजगार के माध्यम से अपने पारिवारिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं. कई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर छोटे-छोटे व्यवसाय चला रही हैं. इससे पूर्व जेएसडब्ल्यूएम रांची के अपर सचिव सुनील कुमार सिन्हा, नाबार्ड सरायकेला-खरसावां की डीडीएम चंदना सुमन, डीडीएम जस्मिका बास्के, मलय कुमार, पद्मश्री चामी मुर्मू, पूर्व विधायक आनंत राम टुडू, कौशलेंद्र कुमार, नीरज नयन, राजकुमार पिंगुवा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि संस्था से जुड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला. मौके पर जयपाल मुर्मू, आनंद महतो, जवाहरलाल महतो, प्रहलाद राय, सुराई टुडू, देवला बास्के, धानी मार्डी, ठाकुर सिंह मुर्मू, चंदन महाकुड़, जगन्नाथ महतो, और मनोज मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola