खेत से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 01 Sep 2025 7:41 PM
थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलूटुपु जंगल से सोमवार को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया.
तमाड़. थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलूटुपु जंगल से सोमवार को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. महिला की पहचान कुबासाल के टोली चुटियाबेड़ा गांव निवासी सुंदर मुंडा की पत्नी करुणा देवी (51) वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करुणा देवी खेत में काम करने गयी थी. इसके बाद महिला अपने घर नहीं पहुंची. महिला के घर नहीं पहुंचने से परिजन व ग्रामीण चिंतित थे. सोमवार की सुबह कुलूटुपु जंगल में ग्रामीणों ने झाड़ियों में करुणा देवी का शव देखा और तत्काल तमाड़ थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेजा गया. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










