ePaper

व्यय प्रेक्षक ने की अंकेक्षण अभिलेखों की जांच, दिया दिशा निर्देश

Updated at : 29 Apr 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
व्यय प्रेक्षक ने की अंकेक्षण अभिलेखों की जांच, दिया दिशा निर्देश

व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग का निरीक्षण कर की समीक्षा बैठक. प्रतिनिधि, सहरसा . मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन के तहत आने वाले सहरसा, सोनबरसा एवं महिषी विधानसभा क्षेत्र के

विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग का निरीक्षण कर की समीक्षा बैठक. प्रतिनिधि, सहरसा . मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन के तहत आने वाले सहरसा, सोनबरसा एवं महिषी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक अंबरीश मिश्रा ने सोमवार को अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की. अभ्यर्थियों द्धारा किये जा रहे चुनावी खर्च के सभी ब्यौरों से संबंधित अभिलेखों की जांच कर दिशा निर्देश दिया. इससे पहले व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल सह राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार ने व्यय प्रेक्षक का स्वागत किया. सभी विधानसभा वार अंकेक्षण टीम द्वारा किये गए अबतक के अभिलेखों की जांच कर अभ्यर्थियों एवं उनके लिए प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों की सभा, रैलियों, जुलूस व वाहनों द्वारा किये जा रहे चुनाव प्रचार से संबंधित सभी प्रकार के खर्चों का अंकेक्षण बारीकी से कर दैनिक प्रतिवेदन संबंधित अन्य सभी कोषांगों को एवं चुनाव आयोग को किए जाने का निर्देश दिया. व्यय कोषांग द्वारा गठित स्टैटिक जांच दल एवं उड़न दस्ता दल के अतिरिक्त वीडियो सर्विलांस टीम एवं वीडियो व्यूइंग टीम द्वारा सभी प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. सभी कार्यक्रमों की वीडियो रिकार्डिंग कर अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये ब्यौरों से मिलान कर अंकेक्षण टीम द्वारा अभ्यर्थियों के खर्चे का हिसाब लगाया जा रहा है. निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह अनुपालन व्यय कोषांग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है. व्यय प्रेक्षक ने समीक्षा के बाद संतुष्टि व्यक्त की. साथ ही आने वाले दिनों में और सतर्कता के साथ निगरानी करने का निर्देश दिया. फोटो – सहरसा 19 – बैठक करते व्यय प्रेक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola