Saran News : डेरनी थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : डेरनी थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

प्रखंड के स्थानीय व डेरनी थाना क्षेत्रों में हाल के 20 दिनों में करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है.

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड के स्थानीय व डेरनी थाना क्षेत्रों में हाल के 20 दिनों में करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. सबसे चिंता की बात यह है कि इन सभी घटनाओं में अभी तक चोरी गये सामान की कोई बरामदगी नहीं हो सकी है और अपराधी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. विशेष रूप से डेरनी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सांझा कोठी में एक सप्ताह के भीतर दो बार चोरी हुई है. इसके अलावा धनौती विद्यालय और शीतलपुर कोठी विद्यालय से हजारों रुपए मूल्य के सामान चोरी हो चुके हैं. स्थानीय थाने के हरिहरपुर में एक रिटायर सेना के जवान के घर से नकदी समेत लाखों रुपये के सामान चोरी हो जाने की घटना भी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके साथ ही कई बाइक चोरी की घटनाएं भी हुई हैं. इन घटनाओं के कारण ग्रामीण रात में रतजगा करने को मजबूर हो गये हैं और वे स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी चोरी की रोकथाम में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं. ग्रामीण चाहते हैं कि पुलिस सक्रिय होकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola