Deoghar news : देर रात को गांव में ड्रोन उड़ता देखकर ग्रामीण हुए आशंकित

सारवां के विभिन्न गांवों में देर रात को आकाश में ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में चर्चा का बाजार गर्म है. ड्रोन को देखकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आये. लेकिन इस बीच थोड़ी ही देर ड्रोन चला गया.
सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में देर रात को आकाश में अचानक नीली रौशनी वाले ड्रोन को उड़ता देख ग्रामीणों में तरह तरह की आशंका फैल गयी. हो हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण घरों से निकल गये और आकाश में ड्रोन देखकर चर्चा करने लगे. वहीं ड्रोन जिधर आगे जा रहा था. कई ग्रामीण कुछ देर तक उसकी रोशनी में आगे बढ़े. लेकिन ड्रोन तेजी से निकल गया. ड्रोन के संबंध में जानकारी देते हुए मठटिकूर, खैरखूटी, बेहराकनारी, भदियारा, तुरुकडीहा, शहरपुरा, भालूवाही, पथलचपटी, लछुडीह के हरिलाल यादव, रंजीत यादव, सुरेश यादव, संजय यादव, प्रफुल यादव, पवन यादव, गंगाधर यादव, विकास, प्रफुल कुमार, विपुल कुमार, दीनदयाल यादव आदि ग्रामीणों ने कहा कि अचानक रात में आकाश में नीला प्रकाश दिखाई देना लगा, साथ है उस रोशनी के साथ ही आकाश में एक ड्रोन गांव के ऊपर हमलोगों ने देखा. बताया कि ड्रोन को देखकर हमलोगों को चिंता हो गयी कि इस समय यह ड्रोन कहां से आया. वहीं हर कोई इसके पीछे अपने तर्क दे रहा था, तो कोई अनहोनी की आशंका जताने लगा. बहरहाल जो भी हो ड्रोन ने ग्रामीणों को रतजगा करा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




