विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करने के लिए दुर्घटना रहित माइनिंग जरूरी : उज्ज्वल ताह
Updated at : 01 Mar 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>प्रतिनिधि, पिपरवार.</H2> </P>वर्तमान समय में खान सुरक्षा में बड़ा बदलाव आया है. कभी लोग खदान में होनेवाली दुर्घटनाओं के भय से खान में जाना नहीं चाहते थे. अब लोग खदान
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पिपरवार.
वर्तमान समय में खान सुरक्षा में बड़ा बदलाव आया है. कभी लोग खदान में होनेवाली दुर्घटनाओं के भय से खान में जाना नहीं चाहते थे. अब लोग खदान की नौकरी पाने के लिए काफी उत्साहित हैं. इसकी वजह खान निदेशालय का प्रयास व खनिकों में आयी जागरूकता है. हमारा लक्ष्य शून्य दुर्घटना की है. इसके लिए महानिदेशालय नयी तकनीकों को लाकर कई प्रकार के गाइडलाइन जारी कर रहा है. उक्त बातें बचरा चार नंबर मैदान में रांची, कोडरमा व चाईबासा जोन का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह में शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि खान महानिदेशालय के महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने कही. उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खनन कार्य से जुड़े ऑपरेटर, प्रबंधन व डीजीएमएस की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि हम विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हैं. लेकिन देश की उन्नति के लिए माइनिंग का उन्नत होना जरूरी है. यह तभी हो सकेगा, जब खान में दुर्घटना शून्य हो.सीसीएलकर्मियों को सुरक्षा की दिलायी शपथ :
समारोह में खान महानिदेशालय के महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने सुरक्षा ध्वज फहरा कर सीसीएलकर्मियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी. अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उदघाटन किया. इससे पूर्व सीआइएसएफ ने खान महानिदेशक उज्ज्वल ताह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. श्री ताह ने गुब्बारे उड़ा कर शांति का संदेश दिया. इसके बाद उन्होंने सीएमडी व निदेशक मंडली के साथ समारोह स्थल के पास विभिन्न कंपनियों व सीसीएल क्षेत्रों की प्रदर्शनी का मुआयना किया. सीसीएल के सभी क्षेत्रों, एनटीपीसी, टाटा आदि कंपनियों के लगाये स्टॉल का जायजा लिया. अध्यक्षता सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने की. डीएवी बचरा की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में नृत्य-गीत प्रस्तुत किया. खान दुर्घटना का शिकार हुए श्रमिकों की याद में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. जीएम सेफ्टी विनोद कुमार ने सीसीएल का सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शून्य दुर्घटना की प्रतिबद्धता दुहरायी. उज्जवल ताह व अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया. सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्यों ने महानिदेशालय व कंपनियों को कई सुझाव दिये. समारोह में सुरक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली कंपनियों को खान महानिदेशालय के अधिकारियों ने पुरस्कृत किया. कलाकारों ने सुरक्षा आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की. छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा.समारोह में मौजूद अधिकारी :
समारोह में उप खान सुरक्षा महानिदेशक डॉ एसएस प्रसाद, आफताब अहमद, एनपी देवरी, आरआर मिश्रा, सीसीएल निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्रा, निदेशक तकनीकी हरीश दुहान, पंकज कुमार, श्रमिक प्रतिनिधि रमेंद्र कुमार, मगध-संघमित्रा जीएम नृपेंद्र नाथ सहित सभी क्षेत्रों के जीएम उपस्थित थे.जेएमएस ने किया समारोह का विरोध :
जनता मजदूर संघ के सीसीएल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने समारोह के आयोजन पर सवाल उठाये हैं. प्रभात खबर को उन्होंने बताया कि करोड़ों खर्च कर श्रमिकों की जान की कीमत पर समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह केवल दिखावा है. सुरक्षा शपथ दिला कर पिपरवार, मगध-संघमित्रा व आम्रपाली-चंद्रगुप्त में सुरक्षा नियमों की अवहेलना की जा रही है. कहा कि प्रबंधन श्रमिकों को सेफ्टी किट नहीं दे रहा है. माइनिंग शू के बिना श्रमिक ड्यूटी कर रहे हैं. ठेका कर्मियों को बोनस नहीं दिया जा रहा है. खदान में रोड का ग्रेडियेंट ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि कुछ यूनियन पदाधिकारियों द्वारा समारोह में शामिल नहीं होने के निर्देश का उल्लंघन करने की जानकारी मिली है. उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.फ्लैग ::::::::: बचरा चार नंबर मैदान में रांची, कोडरमा व चाईबासा जोन का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोहB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




