विदेशी शराब व बियर के साथ बस चालक, कंडक्टर सहित तीन गिरफ्तार

रजौली. थाना क्षेत्र की चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने बस से होली में खपाने के लिए लायी जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर
रजौली. थाना क्षेत्र की चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने बस से होली में खपाने के लिए लायी जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर जब्त की है. साथ ही बस चालक, कंडक्टर व एक शराब धंधेबाज सहित तीन को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, होली का त्योहार नजदीक आते ही शराब की खेप बिहार में भेजने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है. इसके खिलाफ उत्पाद विभाग के एसआइ बब्लू कुमार के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आनेवाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध को लेकर जांच चौकी पर तीन शिफ्टों में वाहनों की सघन जांच की जाती है. रविवार की सुबह में झारखंड की ओर से आ रही मां विषहरि रथ नामक यात्री बस संख्या बीआर 21पी 2163 को रोककर एसआइ बब्लू कुमार व उनकी टीम ने जांच की. इस क्रम में बस से रॉयल स्टेज के 750 एमएल वाली 262 बोतलें, रॉयल स्टेज के 375 एमएल वाली 168 बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड के 375 एमएल वाली 13 बोतल, किंग फिशर की 500 एमएल वाली 348 केन बियर व बकार्डी के 375 एमएल वाले 13 बोतलें शराब जब्त की गयी. बस से कुल 237.24 लीटर विदेशी शराब व 174 लीटर बियर जब्त की गयी. इसके साथ ही बस चालक नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र गुड्डू यादव, बस के कंडक्टर नालंदा जिले के कराय पशुराय थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव निवासी स्व राजेंद्र राम के पुत्र अरविंद राम व शराब धंधेबाज नवादा जिले के वारसलीगंज गांव निवासी स्व शंकर मिस्त्री के पुत्र राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दूसरी ओर उत्पाद एएसआइ राकेश कुमार ने रजौली थाना क्षेत्र के छतनी गांव निवासी संतू प्रसाद के पुत्र कौशल कुमार के पास से 1.5 लीटर विदेशी शराब, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र निवासी गुरुदयाल सिंह के पुत्र राजा कुमार के पास से तीन लीटर विदेशी शराब व 3.5 लीटर बियर व वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र निवासी सिंगेश्वर राय के पुत्र के पास से 0.750 लीटर विदेशी शराब व 0.600 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. इसके अलावा उत्पाद एएसआइ सौरभ कुमार ने नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी स्व महावीर प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार के पास से ऑफिसर चॉइस के 750 एमएल वाली चार बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया. गिरफ्तार लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




