वैशाली एक्सप्रेस के एसी का बर्थ टूटा, यात्री घायल, 250 किमी तक लटका रहा बर्थ
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या-12553 वैशाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री को तब भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एसी-टू कोच की ऊपर की
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या-12553 वैशाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री को तब भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एसी-टू कोच की ऊपर की बर्थ अचानक टूटकर लटक गयी. इस घटना में ऊपर की बर्थ पर सो रहे यात्री नीचे गिर गए, जबकि नीचे की बर्थ पर बैठे यात्री को भी चोटें आयी. घटना रविवार की है. ट्रेन के ए-2 कोच की 28 नंबर बर्थ मुजफ्फरपुर से खुलने के कुछ देर बाद ही टूट गई. इस बर्थ पर मुजफ्फरपुर से केशव कुमार नाम के यात्री अपने बीमार पिता के साथ दिल्ली इलाज कराने जा रहे थे. उन्होंने तुरंत कोच अटेंडेंट से शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया. यात्री ने रेलमदद एप और सोशल मीडिया पर रेल मंत्रालय व अधिकारियों को घटना की तस्वीर टैग करते हुए शिकायत की. चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रेन करीब 250 किलोमीटर चलने के बाद जब गोरखपुर पहुंची, तो अधिकारियों ने टूटी हुई बर्थ को तार से बांधकर शिकायत को बंद कर दिया.पूरी रात बैठकर करनी पड़ी यात्रा
यात्री ने बताया कि उन्हें उल्टा सो कर किसी तरह यात्रा पूरी करने को कहा गया. ताकि जिस ओर तार बांधा गया, वहां दबाव कम पड़े. मजबूरन, उन्हें पूरी रात बैठकर सफर पूरा करना पड़ा. उन्होंने रेलवे के खराब रखरखाव (मेंटेनेंस) पर सवाल उठाया और अपनी टिकट का किराया वापस करने की मांग की है. इस घटना ने रेलवे की लापरवाही और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.दीपक – 23
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










