उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले हुए सम्मानित

Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 04 Dec 2025 7:54 PM

विज्ञापन

<P><H2>11वीं नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फॉर ऑटिज्म 2024 के बने विजेता</H2></P>वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर<P>अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कलमबाग चौक के नजदीक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से सम्मान

विज्ञापन

11वीं नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फॉर ऑटिज्म 2024 के बने विजेता

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कलमबाग चौक के नजदीक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित हुआ. जिला व सत्र जज सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता सिंह की उपस्थिति में 11वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर ऑटिज्म 2024 के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. यह प्रतियोगिता ग्वालियर में हुई थी. इसमें प्रिंस राज, प्रत्यूष, अभिज्ञान भारद्वाज, शिवम साहनी को सम्मानित किया गया. समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जयश्री कुमारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के एडी अभिषेक कुमार मौजूद रहे. इन खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता में रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति मानसिक नि:शक्तता के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सुस्ता ,रामदयालु, मुजफ्फरपुर के ऑफिशियल लालू तुरहा का मार्गदर्शन रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola