ePaper

दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

Updated at : 05 Sep 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

विज्ञापन

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र पुरवारा टोला गांव निवासी आशीर मोहम्मद का पुत्र रेयासत अंसारी व मजमुदिन अंसारी का पुत्र समीर असारी शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से रमना की ओर जा रहे थे, इसी क्रम में रमना फोर लेन पर आमने सामने एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने समीर अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola