Giridih News: आज से शुरू होगी दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: आज से शुरू होगी दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

Giridih News:बीपीओ गंगाधर पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो आदि खेलों का आयोजन होगा. पहले दिन अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की छात्राएं हिस्सा लेंगी, जबकि दूसरे दिन बालक वर्ग की टीमें शामिल होंगी.

विज्ञापन

गावां के खेल मैदान में सोमवार से झारखंड खेलो 2025-26 के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होगा. इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है. प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. बीपीओ गंगाधर पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो आदि खेलों का आयोजन होगा. पहले दिन अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की छात्राएं हिस्सा लेंगी, जबकि दूसरे दिन बालक वर्ग की टीमें शामिल होंगी. आयोजन में उत्कृष्ट तीन स्थान प्राप्त करनेवालों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रत्येक खेल में प्रथम श्रेणी हासिल करनेवाली टीमों को जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा. मौके पर अजय कुमार, डॉ अभिषेक आनंद, गुड्डू बरनवाल, राजू पांडेय, अनिल यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola