कट्टा व दो कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कट्टा व दो कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

पीड़ित थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, इसके बाद किया पुलिस के हवाले

फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने शहर से सटे भागकोहलिया पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या 11 में मारपीट की सूचना पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने एक कट्टा व दो कारतूस के साथ दो युवकों गिरफ्तार कर लिया. घटना को ले कर भागकोहलिया पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या 11 निवासी शिवराम मंडल पिता गीरानंद मंडल ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 04 जून को समय लगभग दो बजे दिन में वह अपने घर के सामने मकई का अनाज सूखा रहा था उसी दौरान अचानक दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधी उसके दरवाजे पर आये और बिना किसी कारण सीधे उसके घर के आंगन में जबरन प्रवेश कर गये. जब वह तुरंत आंगन में पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी गीता देवी के साथ चारों अपराधी बेरहमी से मारपीट कर रहे थे. इसी क्रम में एक अपराधी ने अपने हाथ में लिए पिस्टल के बट से उसकी पत्नी के चेहरे पर प्रहार किया जिससे उसके चेहरे से खून बहने लगा. इसके बाद अपराधियों ने उसकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र लगभग 8 आना छीन लिया. जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो एक अपराधी ने पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर ज्यादा आवाज करोगे तो गोली मार देंगे.

पिस्टल लहराते हुए दो अपराधी फरार

इस दौरान हो हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित होने लगे. इस दौरान दो अपराधी एक बाइक पर बैठकर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये जबकि शेष दो अपराधियों को ग्रामीणों की सहायता से मौके पर ही पकड़ लिया गया. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुआ साथ ही पास एक बुलेट बाइक भी बरामद की गयी. ग्रामीणों ने उक्त दोनों अपराधी से मारपीट की. जिसमे एक अपराधी का सर भी घायल भी हो गया. पकड़े गए दोनों अपराधियों ने अपना नाम क्रमशः सौरभ कुमार पिता स्व. शिवनारायण मंडल, निवासी वार्ड संख्या 05, सोनापुर भरगामा, थाना भरगामा व रवि कुमार पिता रमेश मंडल, निवासी बेलाही, थाना सिमराहा निवासी है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola