दो फरार वारंटी गिरफ्तार

दो फरार वारंटी गिरफ्तार
बनमा ईटहरी. पुलिस ने सरबेला गांव से गुरुवार की रात्रि दो एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया अभियुक्त भवेश यादव और प्रवेश यादव ब्रजकिशोर यादव का पुत्र है. इस दौरान बनमा ईटहरी थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सरबेला गांव से बृज किशोर यादव के पुत्र प्रवेश यादव और भवेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था. वे लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




