ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

सिमुलतला. जसीडीह-सिमुलतला रेलखंड पर स्थित लहाबन-टेलवा बाजार हाॅल्ट के बीच पत्थरचपटी गांव के समीप अप ट्रैक पर एक वृद्ध महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.
सिमुलतला. जसीडीह-सिमुलतला रेलखंड पर स्थित लहाबन-टेलवा बाजार हाॅल्ट के बीच पत्थरचपटी गांव के समीप अप ट्रैक पर एक वृद्ध महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. सूचना मिलते ही सिमुलतला पुलिस वहां पहुंच शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. पुलिस पदाधिकारी ईशाश्री ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब आरपीएफ सिमुलतला के द्वारा सूचना दी गयी कि पत्थरचपटी गांव के समीप अप ट्रैक पर एक महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेजकर छानबीन कर रही है. साथ ही बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










