ePaper

टीम नाॅर्थ और पिंक के बीच खिताबी भिड़ंत

Updated at : 25 Dec 2024 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
टीम नाॅर्थ और पिंक के बीच खिताबी भिड़ंत

पटना. भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे अटल बिहार वाजपेयी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिहार नार्थ व बिहार पिंक के बीच

विज्ञापन

पटना. भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे अटल बिहार वाजपेयी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिहार नार्थ व बिहार पिंक के बीच होगा. भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि पुरस्कार वितरण 25 दिसंबर को शाम 4 बजे होगा. मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह भू-राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, पटना की महापौर सीता साहू, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी व बीसीए के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे. मंगलवार को टीम इस्ट ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 108 रन बनाये. जवाब में टीम नार्थ ने 13.3 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. श्रुति गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में टीम पिंक ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 18 ओवर में 1 विकेट पर 148 रन बनाये. जवाब में ईस्ट की टीम 15.1 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट हो गयी. बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बैद्यनाथ प्रसाद क्रिकेट के फाइनल में पटना. बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जबकि क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाये. जवाब में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी की टीम 16.1 ओवर में 93 रन पर आउट हो गयी. दूसरे मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने पहले बैटिंग करते हुए अविनाश कुमार के 102 रन की मदद से 21 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन बनाये. जवाब में वाइसीसी जूनियर की टीम 11.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola