टीएसआर से सेवानिवृत्त एसआई का किया स्वागत

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 05 Feb 2026 6:01 PM

विज्ञापन

सिमरिया. त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) में एसआई के पद से सेवानिवृत्त मंझलीटांड़ गांव निवासी रामदेव उरांव का ढोल नगाड़ों के साथ गुरुवार को स्वागत किया गया. स्वागत सिमरिया- हजारीबाग सड़क

विज्ञापन

सिमरिया. त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) में एसआई के पद से सेवानिवृत्त मंझलीटांड़ गांव निवासी रामदेव उरांव का ढोल नगाड़ों के साथ गुरुवार को स्वागत किया गया. स्वागत सिमरिया- हजारीबाग सड़क के तेतर मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास फूलों की वर्षा कर किया गया. ढोल नगाड़ों की गड़गड़ाहट से पैतृक गांव पहुंचे. गृह प्रवेश कराया गया. साथ ही मिस्सा प्रार्थना की गयी. रामदेव उरांव 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए, जहां से उन्हें बटालियन द्वारा सम्मान के साथ उनके गांव मंझलीटांड़ भेजा गया. उन्होंने त्रिपुरा में शांति बहाल करने व उग्रवाद से निबटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. स्वागत के दौरान ऋषि उरांव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहन यादव, उर्मिला कच्छप, एतो कुजूर, रामसहाय उरांव सहित गांव के लोग शामिल थे.

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola