Dhanbad News : सड़क हादसे में ट्रक खलासी की मौत

Dhanbad News : सड़क हादसे में ट्रक खलासी की मौत
Dhanbad News : राजगंज सिक्स लेन पर गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक ट्रक खलासी की मौत हो गयी. दूसरी घटना में स्काॅर्पियो पलटने से एक परिवार के दो बच्चे सहित पांच लोगों की जान बाल बाल बची. इनलोगों को हल्की चोट लगी है. पहली घटना राजगंज के महेशपुर स्थित महतो होटल के समीप हुई. ट्रक जेएच 12 जे-6514 कई दिनों से खराब अवस्था में खड़ा था. इसके चालक ट्रक को स्टार्ट कर बिना हैंड ब्रेक लगाये ट्रक से नीचे उतर गया. वहीं खलासी बिहार गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एमा निवासी रामबली कुमार (26) ट्रक के रेडिवाटर में पानी डाल रहा था. अचानक ट्रक आगे बढ़ने से सामने खड़े अन्य ट्रक बीआर 27 जी-6723 से टक्कर हो गयी. इससे खलासी रामबली दोनों वाहनों के बीच फंस गया व बुरी तरह घायल हो गया. उसे एसएनएमसीएच ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
डोमनपुर में स्कॉर्पियो पलटा, सवार बचे
इधर, डोमनपुर सिक्स लेन पर फुट ओवरब्रिज के समीप निमियाघाट से धनबाद जा रही एक स्काॅर्पियो को पीछे से आ रहे अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दी. इससे निमियाघाट निवासी ट्रांसपोर्टर महफूज खान जो स्वयं स्काॅर्पियो चला रहे थे, नियंत्रण हट गया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया. स्काॅर्पियो का अगला चक्का ब्लास्ट करने से डिवाइडर तड़पकर कोलकाला- दिल्ली लेन पर पलट गया. घटना में महफूज खान, उसकी पत्नी फरजाना खातून, दो बच्चे व परिजन शबाना खातून चोटिल हो गये. परिवार इलाज के लिए धनबाद जा रहे थे. घटना के बाद बच्चों व महिलाओं को दूसरे वाहन से भेजा गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




