Chaibasa News : खूंटपानी प्रखंड परिसर में मुखिया एवं जल सहिया को तंबाकू निषेध का दिया गया प्रशिक्षण

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : खूंटपानी प्रखंड परिसर में मुखिया एवं जल सहिया को तंबाकू निषेध का दिया गया प्रशिक्षण

सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी के निर्देश व खूंटपानी बीडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को प्रखंड परिसर में मुखिया एवं जलसहिया के लिए तंबाकू निषेध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी के निर्देश व खूंटपानी बीडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को प्रखंड परिसर में मुखिया एवं जलसहिया के लिए तंबाकू निषेध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर तंबाकू एवं नशे की लत के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना था.

नशामुक्त जीवनशैली अपनाना ही स्वस्थ समाज की नींव: बीडीओ

बीडीओ धनंजय पाठक ने कहा कि नशामुक्त जीवनशैली अपनाना ही स्वस्थ समाज की नींव है. तंबाकू और अन्य नशे से दूरी बनाकर ही हम एक सशक्त और भयमुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं. वहीं, प्रखंड प्रमुख ने युवाओं में बढ़ती तंबाकू की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामाजिक बुराई अनेक आपराधिक घटनाओं का कारण बन रही है, जिसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है.

तंबाकू सेवन से होती है दिल की बीमारी: डॉ भारती मिंज

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारती मिंज ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से बाल झड़ना, मोतियाबिंद, दांतों की सड़न, पेट में अल्सर, फेफड़े का कैंसर, दिल की बीमारी, गैंग्रीन, अस्थमा एवं श्वसन संबंधी रोग उत्पन्न होते हैं.

परिवार व समाज को नशे से दूर रखें : डॉ आलोक

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने परिवार एवं समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प लें. सामाजिक कार्यकर्ता अनूप बागे ने तंबाकू को गैर-संचारी रोगों का प्रमुख कारण बताते हुए कोटपा अधिनियम 2003 एवं उसके संशोधित प्रावधानों के तहत कड़ाई से कानून लागू करने पर बल दिया. उन्होंने मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. जिला परामर्शी मुक्ति बिरुआ ने सदर अस्पताल के तंबाकू निवारण केंद्र की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जो लोग तंबाकू की लत छोड़ना चाहते हैं, वे अस्पताल से उपचार प्राप्त कर सकते हैं या राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 पर संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola