नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 01 Sep 2025 4:58 PM
नोडल शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को प्रखंड स्थित बेलवैया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ.
फोटो-14 – प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक दिनारा. समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंडस्तरीय नोडल शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को प्रखंड स्थित बेलवैया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ. इस प्रशिक्षण का लक्ष्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करना है. प्रशिक्षण में दिनारा नगर, जमरोढ़, हरिवंशपुर गुनसेज, करहंसी पंचायत से कुल 40 शिक्षक भाग ले रहे हैं. शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का संचालन बीआरपी समावेशी शिक्षा रविशंकर सिंह और धर्मराज कुमार ने किया. यह प्रशिक्षण शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के महत्व को समझाने और कक्षा में इसे लागू करने के लिए सशक्त बनायेगा. इससे दिव्यांग छात्रों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










