नप की बैठक में तीन एजेंडों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
नप की बैठक में तीन एजेंडों पर हुई चर्चा

कई मुद्दों पर की गयी चर्चा

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुधवार को नप मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें कुल तीन एजेंडाें पर चर्चा की गयी. उक्त बैठक में सर्व प्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गयी. इसके बाद बैठक के एजेंडा संख्या दो में प्रभारी नाजिर द्वारा प्रस्तुत विपत्र की. जांच के लिए गठित समिति के आवेदन पर व एजेंडा संख्या तीन सीडब्लूजेसी 12091/2025 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश पर चर्चा की गई. मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि बैठक के प्रथम एजेंडा गत बैठक की संपुष्टि हो गयी. इसके बाद एजेंडा संख्या दो पर विचार करते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि जांच समिति को जांच के लिए एक महीने का और समय बढ़ाया जाये. जबकि एजेंडा संख्या तीन के लिए नप ईओ को अधिकृत किया गया. इस मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, इओ रंधीर लाल, नप सशक्त स्थायी समिति सदस्यों में मो इस्लाम, मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, नप के लेखापाल रजनीश कुमार, प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola