ePaper

हत्या और लूट के दो मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

Updated at : 24 Sep 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या और लूट के दो मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

जामताड़ा. जामताड़ा पुलिस ने हत्या और लूट के दो अलग-अलग मामले का उद्भेदन कर लिया है.

विज्ञापन

सालुका में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की हत्या मामले का हुआ खुलासा – दो अभियुक्त सालुका गांव के रामकृष्ण गोराई और सुभाष गोराई गिरफ्तार – बाबूजन, बाबूराम, मंगल व कैंटी फरार, तलाश में पुलिस संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा पुलिस ने हत्या और लूट के दो अलग-अलग मामले का उद्भेदन कर लिया है. बिंदापाथर थाना क्षेत्र सालुका गांव में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की हत्या और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में बुलेट लूट की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एसपी राजकुमार मेहता ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की. बताया कि सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या में मुख्य आरोपी कैंटी सहित बाबूजन, रामकृष्ण गोरांय, सुभाष गोरांय, बाबूराम और मंगल शामिल थे. नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में गठित एसआइटी टीम ने सालुका गांव के रामकृष्ण गोराई और सुभाष गोराई को गिरफ्तार किया. घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, हत्या में इस्तेमाल रस्सी और अभियुक्तों का मोबाइल बरामद किए गए हैं. मुख्य आरोपी कैंटी सहित अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. बताया कि मृतक निरंतर आदिवासी टोला में आता-जाता रहता था. घटना के दिन भी मृतक दिन के 12 बजे गया था और वे स्वयं मछली बनाकर शराब का सेवन किया था, जबकि घर के मालिक बाबूजन घर में नहीं था. वह राशन लेने गया था और केवल उनकी पत्नी घर में मौजूद थी. खाने पीने के बाद मृतक वहीं सो गया. आदिवासी टोला में मृतक निरंतर किसी के घर में घुस जाना और लंबे समय तक समय बिताना प्राथमिक अभियुक्तों को नागवार लगता था. इस संबंध में पूर्व में भी चेतावनी दी गयी थी. इसी विवाद में जब वे घटना के बाद दोपहर बाद खेत की तरफ गया तो बाबूजन, सुभाष, केंटी व अन्य के साथ कहा सुनी हुई और बात अधिक बढ़ने के बाद अभियुक्तों ने रॉड से मृतक के गले पर वार कर दिया. इससे अधिक रक्तस्त्राव होने लगा. वहां मौजूद कैंटी, बाबूराम, रामकृष्ण व मंगल डर गये और आनन फानन में शव को छुपाने के उद्देश्य से पेड़ में फांसी लगाने का रूप देने का प्रयास किया. हालांकि एसआइटी टीम ने सुभाष गोराई व रामकृष्ण गोराई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मौके पर नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव सहित अन्य थे. बुलेट लूट के आरोपी मोहिम अंसारी गया जेल जामताड़ा. करमाटांड़ थाना के चारघरा मोड़ के पास 30 अगस्त की रात दो बदमाशों ने अशोक मंडल का बुलेट छीन लिया था. इस मामले में करमाटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. एक संदिग्ध व्यक्ति को हंटर बाइक पर पकड़ा गया, जो हीरापुर गांव का मोहिम अंसारी निकला. वह मोटर वाइंडिंग का काम करता है और लालच के चलते अपराध में लिप्त हो गया. उसका एक सहयोगी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने अभियुक्त मोहिम अंसारी को जेल भेज दिया है और बुलेट को भी जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola