आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले हजारों आदिवासी सड़कों पर उतरे

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले हजारों आदिवासी सड़कों पर उतरे

रामगढ़ में बुधवार को आदिवासी समन्वय समिति के नेतृत्व में हजारों आदिवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ में बुधवार को आदिवासी समन्वय समिति के नेतृत्व में हजारों आदिवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे और कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग का विरोध किया. इस विरोध मार्च में आदिवासी छात्र संघ और जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया. सिदो-कान्हू मैदान से समाहरणालय तक पारंपरिक परिधान, ढोल-नगाड़ा और तीर-धनुष के साथ विशाल पदयात्रा निकाली गयी. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद एक सभा का आयोजन हुआ. सभा में वक्ताओं ने कुरमी जाति को आदिवासी में शामिल करने के प्रयास को घुसपैठ करार दिया और कहा कि यह आदिवासी समुदाय के संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आरक्षण, नौकरी और जमीन पर सीधा हमला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर कुरमी जाति को आदिवासी सूची में शामिल नहीं होने दिया जायेगा. वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुरमी समुदाय अनुचित राजनीतिक दबाव बनाकर एसटी सूची में शामिल होने की साजिश कर रहा है.

सभा में सुनील मुंडा, संजय मुंडा, राम रतन मुंडा, जगनारायण बेदिया, अशोक करमाली, पन्नालाल मुर्मू, मनोज मुर्मू, गोविंद बेदिया, दीपक मुंडा, दिनेश बेदिया, झरी मुंडा, राजन करमाली, सुभाष उरांव, संदीप उरांव, राजन पहन, प्रकाश करमाली, शिवदेव बेदिया, प्रमोद मुंडा, श्रीवास्तव मुंडा, विक्की आदिवासी, तरुण मुंडा समेत कई लोगों ने संबोधित किया. सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. इसमें मांग की गयी कि कुरमी जाति को एसटी में शामिल करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगायी जाये. साथ ही आदिवासियों के लिए निर्धारित विशेष संरक्षण को सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार को नीति सलाह दी जाये. ज्ञापन में यह भी मांग की गयी कि कुरमी समुदाय द्वारा रेल टेका डहर छेका जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से रेल परिचालन बाधित करने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाये. मौके पर सुनील मुंडा, संजय मुंडा, राम रतन मुंडा, जगनारायण बेदिया, अशोक करमाली, पन्नालाल मुर्मू, मनोज मुर्मू, गोविंद बेदिया, दीपक मुंडा, दिनेश बेदिया, दिनेश मुंडा, झरी मुंडा, राजन करमाली, सुभाष उरांव, संदीप उरांव, राजन पहन, गोविंद बेदिया, राजेश बेदिया, प्रकाश करमाली, शिवदेव बेदिया, जगन्नाथ मुंडा, प्रमोद मुंडा, श्रीवास्तव मुंडा, विक्की आदिवासी, तरुण मुंडा ने संबोधित किया विरोध करने पहुंचे आदिवासी समाज के लोग काफी संख्या में महिला-पुरूष परंरपरागत परिधान में पदयात्रा में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola