भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Edited by ANUJ SINGH
Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के गांव स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने घर का दरवाजा का तोड़ सोना-चांदी के गहने व अन्य सामानों की चोरी कर ली. बताया जाता है कि पूर्व जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी गुरुवार को 11 बजे चतरा गये थे. शाम चार बजे लौटने पर पता चला कि घर में चोरी की घटना घटी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola