Chaibasa News : एयरपोर्ट की तर्ज पर चक्रधरपुर में बन रहा स्टेशन भवन : चौधरी
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

अमृत भारत परियोजना व पीएम गतिशक्ति के तहत चक्रधरपुर में एयरपोर्ट की तर्ज पर नये स्टेशन भवन का काम हो रहा है. दिसंबर में स्टेशन भवन का काम पूरा हो जायेगा.
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
अमृत भारत परियोजना व पीएम गतिशक्ति के तहत चक्रधरपुर में एयरपोर्ट की तर्ज पर नये स्टेशन भवन का काम हो रहा है. दिसंबर में स्टेशन भवन का काम पूरा हो जायेगा. इससे चक्रधरपुर में रेल यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. रेलमंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी व उपमुख्य परियोजना प्रबंधक (डिपुटी सीपीएम) एचपी सत्पथी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में स्टेशन पर किये जा रहे विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया. श्री चौधरी ने कहा कि अमृत भारत परियोजना के प्रत्येक कार्य भविष्य कि आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो रहा है. ताकि नयी पीढ़ी को अत्याधुनिक व समुचित सुविधाएं मिल सके. उन्होंने कहा कि दिव्यांग यात्रियों को ध्यान में रखते हुए फुटओवर ब्रिज में लिफ्ट की व्यवस्था की गयी है. आम यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचलित सीढ़ियों की सुविधा होगी. रेलवे स्टेशनों में सड़कों का काम हो रहा है. वाहन पार्किग एवं स्टेशन क्षेत्र का सौंदर्यीकरण व चारों तरफ दीवार पेंटिंग में झारखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. स्टेशन भवन से सटा लोको शेड को म्यूजियम में तब्दील किया जायेगा.रेलवे स्टेशन में कैंटीन चालू करने के जल्द होगा टेंडर
चक्रधरपुर स्टेशन में रेल यात्रियों को भोजन व पानी की समुचित व्यवस्था की जायेगी. रेलवे के वाणिज्य विभाग ने स्टेशन में आरओ वाटर वेंडिंग मशीन शुरू की है. जिससे कम दामों में यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है. जल्द ही कैंटीन के लिए टेंडर होगा.स्टेशन के बाहर व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं होगी
रेलवे स्टेशन के बाहर कोई व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं होगी. स्टेशन में मल्टी कॉम्प्लेक्स भवन बनाकर दुकानदारों को देने की रेलवे की कोई योजना नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










