Chaibasa News : पीएचसी का रास्ता खराब, नहीं आते डॉक्टर और नर्स, मंत्री का आवास घेरने की तैयारी में ग्रामीण
Updated at : 25 Sep 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा सदर प्रखंड के हेसाबांध गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता पंचायत वार्ड सदस्य समीर सेन सुरीन ने की.
विज्ञापन
चाईबासा.
चाईबासा सदर प्रखंड के हेसाबांध गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता पंचायत वार्ड सदस्य समीर सेन सुरीन ने की. यहां पंचायत की समस्याओं पर चर्चा हुई. ग्रामीणों ने कहा कि हम समस्याओं से जूझ रहे हैं. यहां विकास कार्य सही से नहीं हो पा रहा है. विधायक, सांसद व मंत्री गांव में नहीं आते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि आम का पेड़ लगवाने के लिए गड्ढे खोदे, पेड़ लगवाकर घेराबंदी करायी गयी. हम लोगों को मजदूरी नहीं मिली है. ग्रामीण सोनाराम गोप ने कहा कि हम ठेकेदार से मजदूरी की मांग करते, तो कहा जाता है प्रखंड कार्यालय से पैसे नहीं मिले है.डीसी ने एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन पहल नहीं हुई
ग्रामीण माटा तामसोय ने कहा कि पंचायत का स्वास्थ्य उप केंद्र अंजेदबेड़ा में है. वहां तक पहुंचाने का रास्ता अत्यंत खराब है. इस कारण डॉक्टर व नर्स नहीं आ पाते हैं. सड़क बनवाने के लिए आंदोलन की जरूरत है. अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि उपायुक्त ने हम लोगों से एक सप्ताह का समय मांगा था, जो पूरा हो गया है. अब मंत्री का आवास घेराव करने की आवश्यकता है.
गांव में मुंडा की नियुक्ति नहीं होने से परेशानी
मानकी तुबिड ने कहा कि 25 सितंबर को पंडावीर पंचायत भवन में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को मोबाइल के जरिए राशन कार्ड में नाम ,वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, इंदिरा आवास का लिस्ट देखना आदि सिखाया जायेगा. समाजसेवी रमेश बालमुचु ने कहा कि गांव में मुंडा की नियुक्ति अबतक नहीं हुई है. इस कारण ग्रामीणों को हर छोटे काम करवाने के लिए मानकी के पास जाना पड़ रहा है. उपायुक्त इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. मौके पर तुलसी नाथ सुरीन ,रेंगो पुरती ,योगेंद्र सुरीन , लखींद्र सवैंया, सिंगराय गागराई ,लुकना गोप समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




