Samastipur News:तीन हजार दीदियों के रोजगार सृजन का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:तीन हजार दीदियों के रोजगार सृजन का लक्ष्य

लक्ष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का ठहरा में द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : लक्ष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का ठहरा में द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्ष निर्मला देवी के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 का पूर्णरुपेण वित्तीय लेखा-जोखा रखा गया. प्रखंड ��रियोजना प्रबंधक इंद्र कुमार कांति ने बताया कि इस सभा में पूरे साल का वित्तीय लेखा-जोखा एवं नये लक्ष्य का निर्धारण की रूपरेखा रखी गयी. निर्णय के उपरांत संकुल संघ के माध्यम से बताया गया कि इस साल वित्तीय वर्ष में 2500 से 3000 दीदियों का स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर पूरे ग्राम संगठन की दीदियां, सचिव, कोषाध्यक्ष, शिव चंद्र कामत, राजगीर शर्मा, रंजन कुमार सिंह, आरती कुमारी, नागेंद्र कुमार ठाकुर, सोनिया कुमारी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola