Samastipur News:शिक्षा के निजीकरण की हो रही साजिश : आईसी घोष

प्रखंड के नरहन में शिक्षा छात्र और संविधान विषयक सेमिनार हुआ. आयोजन एसएफआई ने किया.
Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के नरहन में शिक्षा छात्र और संविधान विषयक सेमिनार हुआ. आयोजन एसएफआई ने किया. मुख्य वक्ता जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आईसी घोष ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार गरीब, मजदूर व किसान के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का अभियान चला रखा है. नई शिक्षा नीति के सहारे शिक्षा के निजीकरण की साजिश चल रही है. समाज को जाति धर्म में बांट कर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है. संक्रमण के इस दौर में छात्र संगठन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. एसएफआई इसके संघर्ष में अपने साथियों को खोया भी है. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव ने की. मौके पर राज्य सचिव देवदत्त वर्मा, राज्य अध्यक्ष कांति यादव एवं जिला मंत्री छोटू भारद्वाज, पूर्व जिला मंत्री संजय कुमार आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि जब हम बात करते हैं कि शिक्षा और संविधान की तो हम मानते हैं कि देश में अंग्रेजों के खिलाफ जब लड़ाई लड़ी गई थी तो कई देश के कई लोग शहीद हुए थे. उनका एक सपना था जो देश के जनता होंगे. लेकिन आज देश के अंदर शिक्षण संस्थान में मूलभूत सुविधा तक नसीब नहीं है. मौके पर केशव झा, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, श्याम बाबू, दिवाकर कुमार, अंजली कुमारी, रोहित कुमारी, रवीना कुमारी, रुखसाना खातून, स्नेहा कुमारी, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




