ePaper

Jehanabad : बस स्टैंड में शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

Updated at : 01 Sep 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : बस स्टैंड में शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

िला मुख्यालय में शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा वर्ष 2016 में मॉडल बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था, ताकि यहां यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया हो सके. हालांकि मॉडल बस स्टैंड में वर्तमान में यात्री सुविधाओं की घोर कमी है

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिला मुख्यालय में शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा वर्ष 2016 में मॉडल बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था, ताकि यहां यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया हो सके. हालांकि मॉडल बस स्टैंड में वर्तमान में यात्री सुविधाओं की घोर कमी है. यात्रियों के लिए पेयजल तथा शौचालय जैसे बुनियादी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था नहीं है. बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों को पेयजल के लिए होटल तथा आसपास के दुकानों से पानी खरीदनी पड़ती है. नगर परिषद को 86 लाख का राजस्व देने वाला बस स्टैंड में बना शौचालय में ताला लटका हुआ है. वहीं पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. शाम ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिसके कारण यात्रियों के साथ अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है. मॉडल बस स्टैंड के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है. नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण बस स्टैंड में कई जगहों पर कूड़े का ढेर लगा है. देखरेख के अभाव में आम लोगों की सुविधा के लिए करीब 5 करोड़ों से बनाये गये बस स्टैंड का समुचित लाभ आम यात्रियों को नहीं मिल रहा है. दूर से सुंदर दिखने वाला बस टर्मिनल में यात्री जैसे ही नजदीक पहुंचते हैं, उसकी बदहाल स्थिति देख वहां बैठना तो दूर, खड़ा रहने से भी परहेज करते हैं. बस टर्मिनल में धूल व गंदगी रहने के कारण यात्री घंटों खड़ा होकर बस की प्रतीक्षा करते दिखते हैं. शौचालय में लटका है ताला, परिसर में ही फैली है गंदगी बस स्टैंड के अंदर बना शौचालय का लाभ आम यात्रियों को नहीं मिल रहा है. शौचालय में ताला बंद रहने के कारण प्रसाधन के लिए लोगों को अन्यत्र स्थानों का तथा चहारदीवारी का सहारा लेना पड़ता है. शौचालय के अभाव में खासकर बूढ़े, बच्चे एवं महिला यात्री को काफी परेशानी होती है. प्रसाधन के अभाव में महिलायें खुले में शौच करने को मजबूर दिखती हैं. करीब पांच करोड़ की लागत से बना बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं की घोर कमी से यात्रियों को जूझना पड़ रहा है. प्रतिदिन सैंकड़ों यात्री बसों का होता है परिचालन : बस स्टैंड से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में यात्री बसों का परिचालन होता है. विशेष कर संध्या समय यहां से झारखंड पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश के लिए बसो का परिचालन होता है जिसमें बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं. ऐसे में इन यात्रियों को भी समुचित सुविधा नहीं मिल रही है. बस स्टैंड से हर समय अलग-अलग जिला एवं प्रखंड मुख्यालय के लिए यात्री बस परिचालित होते रहती है. ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड में एकत्रित रहते हैं, जिन्हें समुचित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola