मेरे पर लगाये गये आरोप निराधार : अशोक

Edited by RAKESH RANJAN
Updated:
विज्ञापन

जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डाॅ अशाेक चौधरी ने कहा कि जन सुराज द्वारा उनके विरुद्ध लगाये गये सभी कथित आरोप न केवल निराधार हैं, बल्कि यह राजनीतिक प्रासंगिकता हासिल करने का एक हताश प्रयास है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डाॅ अशाेक चौधरी ने कहा कि जन सुराज द्वारा उनके विरुद्ध लगाये गये सभी कथित आरोप न केवल निराधार हैं, बल्कि यह राजनीतिक प्रासंगिकता हासिल करने का एक हताश प्रयास है. कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है. श्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि जनता को गुमराह करने के ऐसे किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सच्चाई न्यायालय एवं जनमानस के सामने स्वतः उजागर होगी. श्री चौधरी ने अपनी पत्नी के नाम पर किये गये तथाकथित भ्रामक खुलासे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी पत्नी से संबंधित संपत्ति, निवेश अथवा ऋण का हर विवरण पहले से ही मेरी वार्षिक संपत्ति विवरणी में दर्ज है. यह सार्वजनिक अभिलेख का हिस्सा है और बिहार के प्रत्येक नागरिक के लिए सहज रूप से उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि जिस जानकारी को ‘खुलासा’ बताकर प्रस्तुत किया जा रहा है, वह दरअसल वर्षों से सार्वजनिक डोमेन में मौजूद है. ऐसे तथ्यों को सनसनीखेज ढंग से पेश करना केवल जनता को गुमराह करने और भ्रामक प्रचार फैलाने का एक असफल प्रयास है. श्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि जहां तक किसी संस्था से उनके जुड़ाव का प्रश्न उठाया जा रहा है, वहां उनके द्वारा स्वयं यह स्वीकार किया जा रहा है कि इसके समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य मौजूद नहीं है और केवल परिस्थितिजन्य बातों के आधार पर कयास लगाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस संस्था से उनका न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष कोई लेना-देना है, उस पर टिप्पणी करना सरासर हास्यास्पद और निरर्थक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola