Buxar News: जालसाजी मामले के आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: जालसाजी मामले के आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

डुमरांव थाना कांड संख्या 479 /2022 में नामजद अभियुक्त रवि शंकर यादव उर्फ अमन कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

बक्सर कोर्ट.

डुमरांव थाना कांड संख्या 479 /2022 में नामजद अभियुक्त रवि शंकर यादव उर्फ अमन कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वाला आरोपी अमन कुमार सिमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का निवासी है. पुलिस द्वारा काफी दबाव के बाद वह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां जमानत के आवेदन को सुनवाई के बाद खारिज करते हुए न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बताते चले की डुमरांव थाना क्षेत्र के कुशलपुर गांव के रहने वाले राधा कृष्ण सिंह द्वारा न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल कर सेवा पुस्तिका में रिश्तेदार द्वारा गलत ढंग से पुत्र का नाम दर्ज करने का आरोप लगाया गया था. जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने डुमरांव थाना को मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. लिहाजा पुलिस दबिश में अभियुक्त ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola