Sasaram News : सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए डॉ सचिन के नेतृत्व में निकली धन्यवाद यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए डॉ सचिन के नेतृत्व में निकली धन्यवाद यात्रा

केंद्र व नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं. शायद ही कोई घर या व्यक्ति होगा, जिसको इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला होगा.

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय. केंद्र व नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं. शायद ही कोई घर या व्यक्ति होगा, जिसको इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला होगा. इसके लिए सरकार को धन्यवाद देने के साथ अगर कोई छूटा है, तो उसके पास तक योजनाएं पहुंचाएं. उन्हें योजनाओं की जानकारी देने के लिए यह बाइक रैली सह धन्यवाद यात्रा निकाली गयी है. यह बातें सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सचिन कुमार सिंह कुशवाहा ने कहीं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की बहुआयामी जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को नौकरी में 35% का आरक्षण, घरेलू परिवार को 125 यूनिट बिजली फ्री, बुजुर्गों, विधवाओं का पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करना, प्रत्येक घर की महिलाओं को 10 हजार रुपये उनके खाते में स्वरोजगार के लिए देना आदि से समाज के गरीबों को लाभ मिला है. उद्यमी महिलाओं को दो लाख रुपये का सहायता देकर सरकार ने महिलाओं को उद्यमी बनाया है. वे व्यापार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. ये योजनाएं महिलाओं को समाज में सशक्त कर रही हैं और इसके साथ हमारा समाज, प्रदेश व देश सशक्त हो रहा है. अब बिहार विकास की रफ्तार को पकड़ लिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार को और तेज करने तथा देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए प्रदेश व देश को कांग्रेस मुक्त करना होगा. अब तक कांग्रेस देश के विरोध में बातें करती थीं. हाल में आलम यह है कि माताओं को भी अपमानित करने लगी है. ऐसे लोगों से प्रदेश व देश को बचाना होगा. उन्होंने बताया कि बाइक रैली सह धन्यवाद यात्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्पित है. धन्यवाद यात्रा का तिलौथू के पुराने पेट्रोल पंप से शुरू हुई, जो तिलौथू बाजार, जगदेव चौक, चंदनपुरा, लोहराडीह, कोड़र, मदारीपुर, मालपुरा, चोरकप, मिर्जापुर, सेवही, निमियाडीह आदि गांवों से गुजरी. गांव में जन-जन को योजनाओं से अवगत कराया गया. धन्यवाद यात्रा में सुधीर कुमार चंद्रवंशी, बबलू कुमार चंद्रवंशी, हरि शर्मा, कृष्ण नाथ सिंह आदि बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola