Sasaram News : स्कूल में मॉक ड्रिल में बच्चों को बताये अग्नि सुरक्षा के तरीके

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 9:20 PM

विज्ञापन

शहर के आदमापुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया.

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. शहर के आदमापुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल व स्कूल के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार ने की. इसमें स्कूल के करीब पांच सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बच्चों को किसी भी आपदा से बचने के विभिन्न तरीके बताये. आग पर काबू पाना, अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना तथा आग लगने पर क्या करें? आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. उन्होंने बताया आग से बचने के लिए लोगों में जागरूकता के साथ सुरक्षा के उपाय होना बेहद जरूरी हो जाता है. स्कूल के स्वयंसेवियों ने विशेष तौर पर भाग लेते हुए बारीकियां सीखीं. कार्यशाला में अग्निशमन अधिकारी ने भी आपदा के दौरान यंत्रों के रखरखाव व इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी. इस दौरान कही अचानक आग लगने पर उसपर काबू पाने के लिए कई प्रकार के उपायों को भी बतलाया गया. इस दौरान गैस, कमान, खलिहान व विद्युत द्वारा आग लगने पर अलग-अलग विधियों से काबू पाने के लिए उपाय दरसाया गया. गैस सिलिंडर में लगी आग को कंबल या जुट के बोरे को पानी में भिंगाकर आग पर काबू पाने के तरीके बताया गया. रसोई घरों में ज्वलनशील पदार्थ जैसे मिट्टी तेल, पेट्रोल, पॉलिस्टर के कपड़े को न रखने के लिए बताया गया. जबकि, आग पर काबू पाने के लिए पानी, बालू, मिट्टी, धूल कण एकत्रित कर रखने को कहा गया. आम लोगों को जलती हुई माचिस की तिल्ली, बीड़ी, सिगरेट को कभी भी भूल से खेत या खलिहान में न फेंकने के लिए बताया गया. इसके साथ बताया कि विद्युत से लगी आग को कार्बन के टेट्राकोलोराइड नामक अग्नि शमन से बुझाया जाये. किसी भी व्यक्ति को करेंट लगने पर उसे सूखे डंडे के माध्यम से हटाएं. खेत, खलिहान व घरों में आग लगने पर शोर गुल कर लोगों को बुलाएं और अग्निशमन कार्यालय में फोन नंबर 101 या मोबाइल नंबर पर सूचित करें. मौके पर अग्निशमन विभाग के सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुनीति कुमारी, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिवप्यारें दुबे, प्रधान लिपिक अग्निक विजय कुमार, अग्निक आलेक रंजन, अग्निक चालक विरेंद्र कुमार व सुधीर कुमार, अनिल शर्मा, राजेश कुमार, सूरज कुमार, रूदल कुमार, गौतम कुमार व आरती कुमार, स्कूल के शिक्षक अभय सिंह, अमित सिन्हा सहित स्टूडेंट्स व शिक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola