सप्ताहवार भेजनी होगी शिक्षकों की उपस्थिति रिपोर्ट, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षकों की उपस्थिति रिपोर्ट सप्ताहवार तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की उपस्थिति रिपोर्ट अब सप्ताहवार तैयार की जायेगी. शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई जिले से स्कूल की प्रगति रिपोर्ट भेजने में लापरवाही बरतने की बात की गयी थी. इसको देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षकों की उपस्थिति रिपोर्ट सप्ताहवार तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही विद्यालय निरीक्षण रिपोर्ट और विद्यालयों के अनुश्रवण डिटेल अपडेट रखने का निर्देश दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से आयोजित की जाने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को उपरोक्त डिटेल तैयार रखने और डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










