ePaper

Dhanbad News: धारी विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह

Updated at : 09 Mar 2026 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: धारी विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह

Dhanbad News: रक्तदान शिविर भी लगा, 11 यूनिट ब्लड संग्रह

विज्ञापन

Dhanbad News: अखिल भारतीय धारी विकास मंच ने प्रतिभा सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को जियलगोड़ा गेस्ट हाउस में किया. अध्यक्षता जदू राम धारी व संचालन सुजीत सांवरिया ने किया. मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागनी सिंह ने कहा कि महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं. महिलाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है. विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार धारी ने कहा कि हमारा समाज काफी पिछड़ा है, जिसे जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इस दौरान मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएट, खेलकूद, टेक्निकल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एशियन जालान अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर सुरेश कुमार धारी, मनोज धारी, अजय धारी, नागमणी धारी, प्रह्लाद कुमार धारी, गणेश धारी, अनिता देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी, बबिता देवी, रेखा देवी आदि थे.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola