एमके डीएवी में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ. सीबीएसइ ने 17 से 30 सितंबर तक सभी विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है.
मेदिनीनगर. एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ. सीबीएसइ ने 17 से 30 सितंबर तक सभी विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है. विद्यालय की प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी ने छात्रों को कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे स्वच्छता विषयक पर किए गए कार्य केवल प्रतीकात्मक ना होकर, हमारे जीवन का अंग बनें. विद्यालय के हरित दूत अपने व्यवहार से आम लोगों को भी प्रेरित करें. स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है. हम स्वस्थ रहते हैं और स्वस्थ वातावरण में रहने वाले लोगों के विचार अच्छे होते हैं. इस अवसर पर नौवीं व दसवीं कक्षा के बालक व बालिकाओ ने स्कूल परिसर से चियांकी ग्राम के रास्ते से उच्च पथ तक प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. श्रद्धा व विश्वास से मनुष्य में भक्ति का संचार होता है : मोहिनी शुक्ला पाटन. उतर प्रदेश के सीतापुर नैमिषारण्य से पधारे मोहिनी शुक्ला व किरण शुक्ला ने पाटन स्थित मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित दुर्गापूजा के अवसर पर मानस प्रवचन के दौरान कहा कि किसी भी मनुष्य में श्रद्धा व विश्वास एक साथ मिलता है. तो मनुष्यों में भक्ति का संचार होता है. उन्होंने कहा कि रामचरित मानस संस्कार को दिखाता है. आपसी भाईचारे प्रेमभाव को सिखाता है. दीदी मोहिनी शुक्ला ने कहा कि पार्वती की शादी के बाद उनकी माता सुनैना ने अपनी पुत्री अर्थात माता पार्वती को संदेश दिया. कहा कि किसी भी स्त्री की शादी के बाद ससुराल में सब कुछ उसकी पति ही होते हैं. यही नारी धर्म कहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




