ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के मोतिहारी-लखौरा मुख्य पथ पर गुलरिया टोला के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक मिश्रीलाल
विज्ञापन
मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के मोतिहारी-लखौरा मुख्य पथ पर गुलरिया टोला के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक मिश्रीलाल राय पिपरा थाने के भरतुहिया गांव का रहने वाला था. वह अपने ससुराल लखौरा गया था. ससुराल से वापस बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान गुलरिया के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










