सरपंच पुत्र हत्या मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 10:49 PM
धरहरा. धरहरा प्रखंड के सरपंच पुत्र हत्या मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं सरपंच राकेश रंजन ने पुत्र की हत्या की आशंका
धरहरा. धरहरा प्रखंड के सरपंच पुत्र हत्या मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं सरपंच राकेश रंजन ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए धरहरा थाना में लालू झा सहित नौ लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है. इस आधार पर धरहरा पुलिस ने लालू झा सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर घटना के मामले में पूछताछ कर रही है. सनद रहे कि धरहरा दक्षिण पंचायत के सरपंच राकेश रंजन उर्फ कालीचरन के 22 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि सिंह की लाश मंगलवार को घर से महज दो सौ मीटर पीछे पहाड़ पर स्थित आम के पेड़ से लटका मिला था. इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में नौ लोगों के विरुद्ध धरहरा कांड संख्या 180/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










