सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत

केनगर. थानाक्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बसहा गांव में पूजा करने जा रही एक छह वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गयी. मृत बच्ची
केनगर. थानाक्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बसहा गांव में पूजा करने जा रही एक छह वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गयी. मृत बच्ची आंचल कुमारी पान दुकान व्यवसायी बसहा गांव निवासी राजकुमार साह की पुत्री थी. बताया गया कि आंचल कुमारी अपने घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पूजा करने जा रही थी. इसी क्रम में यह घटना हुई. परिजन बच्ची को इलाज के लिए केनगर पीएचसी ले गये जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक बच्ची के घर कोहराम मचा है. माता रितु देवी ,पिता राजकुमार साह, दादा सदानंद साह एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










