Chaibasa News : एसआर रुंगटा बी डिवीजन क्रिकेट लीग 22 अक्तूबर से

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 31 Aug 2025 11:00 PM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा स्टेडियम में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा हुई

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा रविवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एसआर रुंगटा पैविलियन में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने की. बैठक में गत वर्ष की वार्षिक आमसभा की कार्रवाई की संपुष्टि की गयी. महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की आम सभा में लिये गये सभी निर्णयों को पूरा कर लिया गया है. कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंकेक्षित आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से जगनानी एंड अग्रवाल को संघ का अंकेक्षक नियुक्त किया गया. महासचिव द्वारा 120 पन्नों की वार्षिक रिपोर्ट को भी चर्चा के पश्चात सदन द्वारा अंगीकृत किया गया. महासचिव असीम कुमार सिंह द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट को भी चर्चा के पश्चात स्वीकृति प्रदान की गयी. लगभग एक लाख वाले घाटे के बजट को विभिन्न खर्चों में कटौती कर पाटने का निर्णय लिया गया. जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी समिति की 17 अगस्त को हुई बैठक में लिये गये सभी निर्णयों को चर्चा के उपरांत अनुमोदित कर दिया गया. आगामी सत्र के लिए प्रबंधन समिति द्वारा अनुमोदित कैलेंडर को आंशिक संशोधन के उपरांत हरी झंडी दे दी गयी. संशोधित कैलेंडर के तहत एसआर रुंगटा बी-डिवीजन क्रिकेट लीग अब 12 अक्तूबर के बजाय 22 अक्तूबर से प्रारंभ होगा. जिला क्रिकेट संघ ने 1 से 20 अक्तूबर तक मैदान झारखंड राज्य क्रिकेट संघ को आवंटित किया है जिसके अंतर्गत राज्यस्तरीय महिला अंडर-23 और महिला अंडर-19 टीम का कैंप बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर आयोजित होगा. बैठक में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा के अलावा उपाध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार मूंधड़ा एवं सुशील कुमार सिंघानिया, संयुक्त सचिव अनूप बर्मन एवं ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक सचिव शाहिद अख्तर के अलावा 43 मान्यता प्राप्त क्लबों, संस्थानों तथा स्कूलों के प्रतिनिधि के अलावा संघ के आजीवन सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola