महिलाओं के सुरक्षित जीवन के बिना समाज नहीं कर सकता प्रगति : ममता

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि महिलाएं गरिमा और सुरक्षा के साथ जीवन यापन नहीं करती हैं, तो समाज प्रगति नहीं कर सकता.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि महिलाएं गरिमा और सुरक्षा के साथ जीवन यापन नहीं करती हैं, तो समाज प्रगति नहीं कर सकता. सुश्री बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गयीं कई कल्याणकारी पहलों का उल्लेख भी किया, जिसमें कहा गया कि लक्खी भंडार योजना में अब 2.41 करोड़ महिला लाभार्थी हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य साथी स्वास्थ्य योजना के तहत लगभग 2.42 करोड़ महिलाओं को स्मार्ट कार्ड प्राप्त हुए हैं, जो परिवार की महिला सदस्य के नाम पर जारी किये गये हैं. मुख्यमंत्री ने कन्याश्री योजना का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग एक करोड़ छात्राएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं और संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने के बाद इस कार्यक्रम को वैश्विक मान्यता मिली है. ममता बनर्जी ने इस बात पर बल दिया कि महिलाएं समाज का गौरव हैं, और साथ ही कहा कि हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि रूपश्री योजना के तहत लगभग 23 लाख महिलाओं को विवाह के लिए 25 हजार रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता मिली है, जबकि सबुज साथी योजना के तहत 79 लाख लड़कियों समेत विद्यार्थियों को लगभग 1.48 करोड़ साइकिलें वितरित की गयी हैं.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola