संत महात्माओं ने सत्संग भवन का किया उद्घाटन

Updated at : 02 Mar 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
संत महात्माओं ने सत्संग भवन का किया उद्घाटन

39- प्रतिनिधि, भरगामा भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर मवेशी हाट के समीप नव-निर्मित महर्षि मेंहीं संतमत सत्संग भवन का भव्य उद्घाटन संत महात्माओं के सानिध्य में संपन्न हुआ. इस शुभ

विज्ञापन

39- प्रतिनिधि, भरगामा भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर मवेशी हाट के समीप नव-निर्मित महर्षि मेंहीं संतमत सत्संग भवन का भव्य उद्घाटन संत महात्माओं के सानिध्य में संपन्न हुआ. इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अपार हर्ष व श्रद्धा का माहौल रहा. इस सत्संग भवन का निर्माण जगदीश प्रसाद यादव (अधिवक्ता) ने कराया. जिनकी धार्मिक निष्ठा व समाजसेवा की भावना प्रशंसनीय है. उद्घाटन समारोह में पुज्य प्रमोद बाबा, पूज्य निर्मल बाबा व अन्य संत महात्माओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्संग भवन का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर एक दिवसीय सत्संग का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पुज्य प्रमोद बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर भक्ति ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है. मनुष्य शरीर की सार्थकता तभी है जब वह प्रभु-भजन में लीन हो. पूज्य निर्मल बाबा ने सत्संग के महत्व को बताते हुये कहा कि “जिस प्रकार शरीर के लिये भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार मन को निर्मल व पवित्र बनाने के लिए सत्संग अनिवार्य है. जब तक मनुष्य सत्संग व भगवान की स्तुति नहीं करेगा, तब तक उसके जीवन में सच्ची श्रद्धा व शांति नहीं आ सकती है. सीसीबी डायरेक्टर मिथिलेश कुमार भारती, सिपिन यादव, पूर्व मुखिया मिथिलेश राय, प्रो गजेंद्र प्रसाद यादव, नित्यानंद मेहता, दीपक कुमार मुन्ना यादव, राम बहादुर ठाकुर उपमुखिया, किरण देवी, जिप सदस्य ऐश्वर्या राज व मुखिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola