स्नातक सेमेस्टर-1 में पहले मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की अंतिम तिथि कल

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के तहत अपने नये सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये नामांकन की प्रक्रिया 5 जून से आरंभ की गयी है. इसमें पहले मैरिट लिस्ट
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के तहत अपने नये सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये नामांकन की प्रक्रिया 5 जून से आरंभ की गयी है. इसमें पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 11 जून तक नामांकन के लिये समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 2,326 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पहले मैरिट लिस्ट में कुल 28,277 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. वहीं पहले मैरिट लिस्ट के लिये कॉलेजवार चयनित विद्यार्थियों की सूची भी विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. साथ ही पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 11 जून तक मैरिट लिस्ट के आधार पर आवंटित कॉलेजों में नामांकन लेने का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा, जबकि दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही विद्यार्थी नामांकन शुल्क जमा कर पायेंगे. इधर, उक्त सत्र में अबतक पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 28,277 विद्यार्थियों में मात्र 2,326 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 1,830, विज्ञान संकाय में 460 तथा वाणिज्य संकाय में 36 विद्यार्थियों ने ही अबतक नामांकन लिया है. वहीं वैसे विद्यार्थी, जो अबतक नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 11 जून तक संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के पश्चात नामांकन ले सकते हैं. हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन नामांकन की संख्या कम होने को लेकर अब दोबारा पहली मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की तिथि को विस्तारित करने पर विचार कर रहा है. जिसपर सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने के पश्चात निर्णय लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




