स्नातक नामांकन के लिए एक और मौका, अब 19 तक ऑन-स्पॉट एडमिशन

<P>बीआरएबीयू में नामांकन की प्रक्रिया एक सप्ताह बढ़ी</P>वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर <P>बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 25-29 में नामांकन की प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले ऑन-स्पॉट
बीआरएबीयू में नामांकन की प्रक्रिया एक सप्ताह बढ़ी
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरबीआरएबीयू में स्नातक सत्र 25-29 में नामांकन की प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले ऑन-स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि 12 सितंबर थी. इसे 19 सितंबर तक बढ़ाया गया है. कॉलेजों व छात्रों की लगातार मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया. कुलपति की मंजूरी के बाद शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी. इस अवधि में नये छात्र भी पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे. विवि के अनुसार, कई संबद्ध कॉलेजों की सीटें पहले ही भर चुकी हैं, जबकि कुछ कॉलेज अब भी सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों का कहना है कि उनके यहां छात्रों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. छात्रों की परेशानी व कॉलेजों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन ने ऑन-स्पॉट एडमिशन की समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव वीसी के पास भेजा था, जिस पर मुहर लग गयी है.
अब 149 कॉलेजों में नामांकन
इस सत्र में अब तक 139 कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन अब 10 नये कॉलेजों को भी सरकार से इस सत्र के लिए मान्यता मिल गयी है. इन कॉलेजों ने विवि से पोर्टल पर अपना नाम जोड़ने का आग्रह किया है. उम्मीद है कि जब पोर्टल एक सप्ताह के लिए दोबारा खुलेगा, तो इन कॉलेजों का नाम भी जोड़ दिया जायेगा. इससे छात्रों के पास नामांकन के लिए कुल 149 कॉलेजों का विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें और अधिक अवसर मिलेंगे.
60% मेरिट से, 40% सीटें स्पॉट एडमिशन से भरीं
स्नातक नामांकन प्रक्रिया में अब तक 1.43 लाख छात्रों का एडमिशन हो चुका है. इसमें से करीब 60 फीसदी सीटें तीन मेरिट लिस्ट के जरिये भरी गयीं, जबकि 40 फीसदी सीटों पर ऑन-स्पॉट एडमिशन हुआ. करीब 50 हजार छात्रों ने सीधे कॉलेजों में जाकर नामांकन कराया है. इसके बावजूद, कई कॉलेजों में अब भी 200 से 300 छात्रों को कुछ विषयों में सीट बढ़ने का इंतजार है. समय सीमा बढ़ने से इन छात्रों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. छात्रों को सलाह दी है कि वे विवि की वेबसाइट और अपने पसंदीदा कॉलेजों से संपर्क में रहें ताकि वे तय समय सीमा में अपने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकें. यह विस्तार उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




