समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी डिब्रूगढ़-लखनऊ

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी डिब्रूगढ़-लखनऊ

मुजफ्फरपुर.दिसंबर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ व सुविधा को देखते हुए रेलवे ने डिब्रूगढ़ व लखनऊ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन कटिहार,

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

दिसंबर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ व सुविधा को देखते हुए रेलवे ने डिब्रूगढ़ व लखनऊ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर व हाजीपुर के रास्ते चलेगी, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को उत्तर प्रदेश व असम की ओर आने-जाने में राहत मिलेगी. इसमें स्लीपर के 14 कोच हैं. डिब्रूगढ़-लखनऊ स्पेशल (05905) 19 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से 14 बजे खुलेगी. न्यू तिनसुकिया-गुवाहाटी-कामाख्या-अलीपुरद्वार के रास्ते 20 दिसंबर को 18.30 बजे कटिहार, 19.30 बजे नवगछिया, 20.50 बजे खगड़िया, 21.24 बजे बेगूसराय, 21.45 बजे बरौनी जं, 23.25 बजे समस्तीपुर, 21 दिसंबर को 00.45 बजे मुजफ्फरपुर, 1.50 बजे हाजीपुर, 04.35 बजे छपरा, 05.40 बजे सीवान, 09.10 बजे गोरखपुर, 12.30 बजे गोंडा व 14.20 बजे बाराबंकी रुकते हुए 16.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी. वापसी में, लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल (05906) 23 दिसंबर को लखनऊ से 23.30 बजे खुलेगी. 24 दिसंबर को 8.10 बजे सीवान, 9.30 बजे छपरा, 11.30 बजे हाजीपुर, 12.40 बजे मुजफ्फरपुर, 13.45 बजे समस्तीपुर, 15.25 बजे बरौनी जं, 15.55 बजे बेगूसराय, 16.45 बजे खगड़िया, 18.20 बजे नवगछिया व 20.40 बजे कटिहार रुकते हुए 26 दिसंबर को 5.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola