स्कूल कैंपस से चार क्विंटल चावल की चोरी, थाने में शिकायत

Updated at : 08 May 2024 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल कैंपस से चार क्विंटल चावल की चोरी, थाने में शिकायत

कोंच. थाना क्षेत्र के पडरावां मध्य विद्यालय में चोरों ने आठ बोरा चावल की चोरी मंगलवार की देर रात कर ली. इसे लेकर बुधवार को प्रधानाध्यापक ने थाने में शिकायत

विज्ञापन

कोंच. थाना क्षेत्र के पडरावां मध्य विद्यालय में चोरों ने आठ बोरा चावल की चोरी मंगलवार की देर रात कर ली. इसे लेकर बुधवार को प्रधानाध्यापक ने थाने में शिकायत की है. जानकारी देते हुए मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे छात्रों को पढ़ाने के लिए विद्यालय आये, तो देखा कि विद्यालय के खिड़की को तोड़कर नौ बोरा में से आठ बोरा चावल चोरी हो गयी है, जबकि एक बोरा चावल को विद्यालय के प्रांगण में ही छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक बोरा 50-50 किलोग्राम का था. यानी आठ बोरा में कुल चार क्विंटल चावल चोरी हुआ है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी है. कोंच थाने की पुलिस ने विद्यालय में आकर जांच-पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola