स्कॉर्पियो के चकमे से पेड़ से टकरायी बाइक, दो घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2024 3:23 PM

विज्ञापन

<P><H2>ओबरा. </H2>थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के पास स्कॉर्पियो के चकमे से एक बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में

विज्ञापन

ओबरा.

थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के पास स्कॉर्पियो के चकमे से एक बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में ओबरा थाना क्षेत्र के गोडतारा निवासी निसार शाह व तसउर शाह शामिल हैं. दोनों पिता-पुत्र बताये जाते हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से घायलों को प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों घायल पिता- पुत्र बाइक से अपने गांव से दाउदनगर साउंड सिस्टम को ठीक करने के लिए जा रहे थे. इस दौरान दाउदनगर से आ रहा एक स्कार्पियो ने चकमा दे दिया, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गये और घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola