ePaper

स्कार्पियो से राजद का चुनाव प्रचार सामग्री जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 26 Apr 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
स्कार्पियो से राजद का चुनाव प्रचार सामग्री जब्त, चालक गिरफ्तार

पूर्णिया. उड़नदस्ता टीम अंचलाधिकारी रूपौली, पुलिस पदाधिकारी रूपौली थाना एवं पुलिस बल के साथ गुरुवार को रूपौली चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान भवानीपुर की ओर से आ रही उजले

विज्ञापन

पूर्णिया. उड़नदस्ता टीम अंचलाधिकारी रूपौली, पुलिस पदाधिकारी रूपौली थाना एवं पुलिस बल के साथ गुरुवार को रूपौली चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान भवानीपुर की ओर से आ रही उजले रंग की स्कॉरपियो वाहन संख्या जेएच 01एजे 6100 को रोककर चेकिंग की गयी. चेकिंग के क्रम में उक्त वाहन में रखे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बीमा भारती के लालटेन छाप की बैलेट पेपर का नमूना 126 प्रति, लालटेन छाप का कैलेंडर 29 प्रति, विजिटिंग कार्ड की 780 प्रति एवं तीन चाभी का रिंग जिस पर एक साइड लालटेन छाप एवं दूसरा साइड तेजस्वी यादव का फोटो लगा हुआ मिला. उपरोक्त सभी सामानों को विधिवत् जब्त किया गया. चालक साजन कुमार सकिन गोड़ियर थाना टीकापट्टी को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola